03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून : मोटर साइकिल के साइलेंसर की आवाज से बवाल, दो समुदाय आपस में भिड़े

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में मंगलवार देर रात को मोटर साइकिल के साइलेंसर से निकली पटाखे की आवाज से इलाके में बवाल हो गया. इस वजह से इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी. बताया जा रहा है कि एक पक्ष की तरफ से पथराव भी किया गया. इस वजह से कई लोग घायल भी हो गए थे. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. मौके पर कई थानों से पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा था.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में देर रात एक पक्ष की तरफ से तहरीर आई है, जिसके बाद पुलिस ने 6 युवकों समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आकाश निवासी नई बस्ती चंदन नगर रोड ने पुलिस को तहरीर दी थी.

आकाश ने पुलिस को बताया कि वो और उसका दोस्त करण बाइक पर घर से लक्ष्मी रोड की ओर जा रहे थे. तभी बुलेट की आवाज सुनकर मुस्लिम कॉलोनी निवासी अकबर और डैनी ने आपत्ति जताई. इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई.

इस झगड़े में चार लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनका उपचार फिलहाल कोरोनेशन अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद पीड़ित पक्ष के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने में पहुंचे और दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग करने लगे. हालात पर काबू पाने के लिए शहर कोतवाली, डालनवाला, नेहरू कॉलोनी और रायपुर थाना क्षेत्रों की भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई. समय रहते पुलिस ने स्थिति संभाल लिया और बड़ा तनाव पैदा होने से पहले मामले को नियंत्रण में कर लिया. फिलहाल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और पुलिस हालात पर नज़र बनाए हुए है.

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img