03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून : बदमाशों ने हथियार के दम पर, कार सवार को लूट लिया…आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड में अपराध अपने चरम पर है। देहरादून में शनिवार को बदमाशों ने हथियार के दम एक कार सवार को लूट लिया। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर क्षेत्र में बदमाशों ने ड्राइवर पर पिस्तौल तान उसकी उबर कैब छीन ली और फरार हो गए थे। वहीं, इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों  को लूटी गई कैब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि चारों बदमाश हरियाणा के रहने वाले है।

एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी है कि शनिवार रात को इमरान अहमद नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी उबर कैब दो बदमाश पिस्तौल के दम पर लूटकर भाग गए हैं। पुलिस को दी तहरीर में इमरान ने बताया कि वह हरियाणा से दो सवारियों को लेकर देहरादून आया था। वहीं, दोनें बदमाशों को उनके द्वारा बताए गए पते यानी रायपुर के चक्की नंबर चार पहुंचा दिया गया था। इस दौरान दोनों युवकों ने लूट की नीयत से ड्राइवर की कनपटी पर पिस्टल रख दी। साथ ही उसकी गाड़ी लेकर मौके पर फरार हो गए।

वहीं, इस घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जिसके बाद पुलिस ने उबर कैब लूट मामले में दोनों मुख्य आरोपियों समेत हरियाणा के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि इनमें से दो बदमाश देहरादून में पहले से रह रहे थे। इन्होंने ही अपने दो साथियों को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए देहरादून बुलाया था। वहीं, पुलिस की तत्परता से इन बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img