03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

  •  नशीला पदार्थ खिलाकर की थी हैवानियत, जनप्रतिनिधि पर लगे आरोपों की जांच जारी

एफएनएन, विकासनगर(देहरादून)। रसगुल्ले में नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को सहसपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम सभावाला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जबकि एक जनप्रतिनिधि पर लगे जान से मारने की धमकी देने के आरोप की पुलिस जांच कर रही है।

सहसपुर थाने में दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया था कि 18 नवंबर की शाम सहसपुर निवासी इमरान उर्फ तोता पुत्र लियाकत उसकी 13 साल की पुत्री को फुसलाकर बाइक पर बैठाकर बेहट सहारनपुर में किसी रिश्तेदार के यहां ले गया, जहां पर उसने नशीला रसगुल्ला खिलाकर उसकी पुत्री के साथ रातभर दुष्कर्म किया था। अगले दिन युवक उसकी पुत्री को लक्ष्मीपुर क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में ले गया।

यहां पीड़िता के मां पिता को बुलाया गया और दुष्कर्म की बात किसी को न बताने की धमकी दी। महिला ने सहसपुर के एक जनप्रतिनिधि पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था। सहसपुर थाने के दारोगा नरेंद्र गहलावत के अनुसार, आरोपी इमरान उर्फ तोता को शनिवार को न्यायालय में पेश किया है।

चरस तस्करी में स्कूटी सवार दो गिरफ्तार

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने शुक्रवार को बाड़वाला में यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को डेढ़ सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने व संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस की टीम बाड़वाला में यमुना पुल पर चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान डाक पत्थर पुलिस चौकी इंचार्ज कुंदन राम को स्कूटी पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने स्कूटी रोक कर तलाशी ली तो दोनों के पास से चरस बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आकाश शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी अस्पताल रोड विकासनगर व धीरज पुत्र प्रदीप निवासी नगर पालिका रोड विकासनगर के रूप में बताई। कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार आरोपियों का विभिन्न थानों से आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img