03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव के लिए देहरादून-हल्द्वानी होंगे भाजपा के केंद्र, महेंद्र भट्ट बोले,- सेंकड़ों लोग लेंगे सदस्यता

Spread the love

एफएनएन, देहरादून :  लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तराखंड को दो क्लस्टर में बांटा है। इसके अंतर्गत गढ़वाल मंडल की लोकसभा की तीन सीटों का केंद्र देहरादून और कुमाऊं की दो सीटों का केंद्र हल्द्वानी बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि देहरादून केंद्र के लिए कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत और हल्द्वानी के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को प्रभारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए जल्द ही सह प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए जाएंगे।

भट्ट ने कहा कि राज्य में सबसे पहले क्लस्टर स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों व राष्ट्रीय नेताओं की सभाएं होंगी। इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा शुरू किए गए दीवार लेखन कार्यक्रम को 15 जनवरी से लेकर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने तक मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बूथ स्तर पर व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा।  भाजपा में शामिल होने को अन्य दलों से आए 1200 से ज्यादा नाम भट्ट ने कहा कि मकर संक्रांति से पार्टी अन्य दलों के नेताओं के लिए अपने दरवाजे खोलने जा रही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पहले ही बन चुकी है राज्य स्तरीय कमेटी

अगले दो माह तक यह क्रम तेजी से बढ़ाया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तरीय कमेटी पहले ही बन चुकी है और अब जिला स्तरीय टीमें गठित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी को विभिन्न दलों के 1200 से अधिक बड़े नेताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नाम भाजपा में शामिल होने के लिए मिले हैं। विस्तृत जांच के बाद इन्हें पार्टी की सदस्यता दी जाएगी।

राजनीतिक, सामाजिक, पूर्व सैनिक व कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोगों के साथ ही पूर्व में चुनाव लड़ चुके सभी लोग भी पार्टी से जोड़े जाएंगे।  गांव चलो अभियान का उल्लेख करते हुए भट्ट ने कहा कि चार से छह फरवरी के मध्य मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक समेत ग्राम प्रधान स्तर तक के जनप्रतिनिधि और मंडल स्तर के पदाधिकारी प्रवास करेंगे।

11729 बूथों पर पार्टी नेता बिताएंगे चौबीस घंटे

इसके तहत राज्य के सभी 11729 बूथों पर पार्टी नेता चौबीस घंटे बिताएंगे। वे सरकार के कार्यों और उनके प्रभाव पर चर्चा करेंगे। साथ ही जनसमस्याएं सुनेंगे और सुझाव भी लेंगे। पार्टी ने बूथों को सशक्त करने को भी अभियान लिया है।

स्वच्छता व भजन कीर्तन अभियान

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत पार्टी ने 14 से 22 जनवरी तक तीर्थ क्षेत्र स्वच्छता और मंदिरों में भजन कीर्तन अभियान को वृहद रूप से संचालित करने का भी निर्णय लिया है।  2.43 लाख विकसित भारत एंबेसेडर बनाए भट्ट ने कहा कि नमो एप विकसित भारत एंबेसेडर अभियान को भी गति दी जा रही है।

अभी तक राज्य में 2.43 लाख लोग विकसित भारत एंबेसेडर के तहत नमो एप डाउनलोड कर चुके हैं। इनमें से 2.27 लाख अभियान में पूरी तरह सक्रिय हैं। अगले चरण में नमो एप पर आमजन को जोडने के लिए सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड : यहां शिव मंदिर की स्थापना कर श्रीराम ने किया था स्वर्गारोहण, एक जगह होंगे दोनों भगवान के दर्शन

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img