03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शहीद सम्मान यात्रा में शिरकत करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे पिथौरागढ़, सीएम धामी ने किया स्‍वागत

एफएनएन, पिथौगरागढ़ : पिथौगरागढ़ में आयोजित शहीद सम्मान यात्रा में शिरकत करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंच चुके हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने हेलीपैड पर उनका स्‍वागत किया। जिसके बाद वे आयोजन स्‍थल की ओर रवाना हो गए। यात्रा की व्‍यवस्‍थाओं को संभालने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को ही पिथौरागढ़ पहुंच गए थे। उन्होंने जिला मुख्यालय से दस किमी दूर विकास खंड मूनाकोट के झोलाखेत मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्‍थल पर लोगों की अच्‍छी खासी भीड़ है। शहीदों और सैनिकों के स्‍वजन भी कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंचे हैं।

जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने बताया कि शहीद सम्मान यात्रा की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल झोलाखेत मैदान में टेंट लग चुके हैं। कार्यक्रम में आने वाले शहीदों के परिजनों सहित अन्य लोगों के परिवहन के लिए वाहन की व्यवस्था और भोजन व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ओर वीर नारियों को आमंत्रित किया गया है। उनको कार्यक्रम स्थल तक लाने और फिर घर तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

शुक्रवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पिथौरागढ़ पहुंचे । उन्होंने यात्रा के संबंध में जिलाधिकारी से चर्चा की । बाद में झोलाखेत मैदान में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अपने सामने ही तैयारियां कराई । इधर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह वल्दिया ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शहीद परिवारों को सम्मानित करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल मौजूद रहेंगे । श्री वल्दिया ने बताया कि कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिला भाजपा मनोयोग से जुटी है। उन्होंने कहा कि पहली बार शहीदों का उनके घर जाकर सम्मान दिया जा रहा है।

शहीद सम्मान यात्रा को लेकर झोलखेत मैदान सजा

शहीद सम्मान यात्रा स्थल झोलखेत मैदान सज चुका है। भारी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारिया और शहीदों के परिजन पहुंच चुके हैं। जिले भर से लोगों के पहुंचने से पंडाल भर चुका है। कार्यक्रम स्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचने वाले हैं। साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा , विशन सिंह चूफाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आने वाले हैं।

Hot this week

Delhi : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन , नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान...

Topics

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img