03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लापता सगी बहनों के शव तालाब में तैरते मिले, जानें- विरोध करने पर कहाँ की गई परिजनों से मारपीट

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में लापता सगी बहनों के सोमवार शाम करीब 7 बजे तालाब में उतराते शव मिलने के बाद में गांव में दहशत का माहौल है। सगी बहनों की आंख और सिर पर चोट के निशान देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। करीब 2 घंटे बाद पुलिस शवों को किसी तरीके से कब्जे में लेकर थाने पहुंची। उधर, देर रात को एसपी प्रशांत वर्मा और एडिशनल एसपी राजेश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। असोथर थाना क्षेत्र निवासी दो बहनें घर से दोपहर 12  बजे निकली थी। शाम तक बहनें घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव के किनारे तालाब में देर शाम दोनों के शव उतराते मिले। ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। बहनों की आंखों और सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। बहनों के चाचा ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम में हालात स्पष्ट हो जाएंगे। असोथर थाना क्षेत्र के गांव में बहनों के करीब शाम के 7:00 बजे करीब शव मिलने से खफा ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। चाचा का आरोप है कि उन दोनों के शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों के आंखों को फोड़ दी। इस दौरान पुलिस ने जबरन शव को उठाया। विरोध करने पर परिजनों से पुलिस ने हाथापाई की। परिजनों ने अधिकारियों से मांग की शवों को गांव दोबारा लाया जाए। उनके सामने ही पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाए। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। रात करीब 12:30 बजे तक डीएम एसपी समेत प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img