03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बहू ने ससुर पर लगाया यौनशोषण का आरोप

  • शादी के बाद पति को पास नहीं आने देता था ससुर
  • जबरन बनाता था यौन संबंध

एफएनएन, अमेठी : जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच साल के पुत्र के साथ गुरुवार सुबह थाने व शुक्रवार को एएसपी के पास पहुंची विवाहिता ने अपने ससुर पर लालच व भय दिखाकर लगातार यौन शोषण का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि शिकायत करने पर वह उसे जान से मारने व पति को फर्जी केस में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी देता था। पुलिस को दी गई तहरीर में विवाहिता का कहना है कि उसका ससुर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त है। ससुर ने इसका रौब व संपत्ति का लालच दिखाकर अपने पुत्र की दूसरी शादी सात वर्ष पूर्व उसके साथ करवाई थी। शादी के बाद से ही ससुर उसके पति को पास नहीं आने देता था। इतना ही नहीं मौका देखकर उसने एक दिन उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाया फिर तो इसका सिलसिला शुरू हो गया। इसमें कोई बाधा नहीं आए इसके लिए उसका ससुर पति को परदेश भेजने या न मानने पर मार डालने के लिए उकसाता रहा।

  • बेटे की पहली पत्नी के साथ भी किया था दुष्कर्म

महिला के अनुसार उसके ससुर ने सिर्फ उसी के साथ हैवानियत नहीं की बल्कि पति की पहली पत्नी (सौतन) से भी लगातार दुष्कर्म करता रहा। इसके चलते उसकी सौतन पागल हो गई। महिला का कहना था कि अति होने के बाद जब उसने शिकायत करने की ठानी तो उसके ससुर ने चारों को (स्वयं व अपने बच्चे के साथ पति व उसकी पहली  पत्नी) अपनी संपत्ति से भी बेदखल कर दिया। महिला के पति ने बताया कि पिता के कुकृत्यों की जानकारी होने के बाद वह गुरुवार को तहरीर लेकर पत्नी व बेटे के साथ थाने गया था। सुनवाई नहीं होने पर वह शुक्रवार को एएसपी दयाराम से भी मिला। बावजूद इसके अब तक उसका केस दर्ज नहीं किया गया। एसएचओ प्रेमचंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार अभी उनसे नहीं मिला। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img