03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए दो लाख रुपये

एफएनएन, देहरादून : बैंक खाते से लिंक फोन नंबर बदलने के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला के खाते से दो लाख रुपये उड़ा दिए। महिला की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना पुलिस स्टेशन में राजपुर रोड निवासी महिला ने तहरीर दी। जिसके अनुसार महिला ने अपने बैंक खाते से लिंक फोन नंबर को बदलने के लिए गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। जिसमें टोल फ्री नंबर 1800-412-8497 प्रदर्शित हुआ।

इस पर कॉल करने पर एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए महिला से बातचीत शुरू की। उसने महिला के पंजीकृत नंबर पर एक लिंक भेजा और बैंक खाते संबंधित जानकारी डालने को कहा। इसके बाद महिला से फोन पर भेजे गए ओटीपी की जानकारी ली। ओटीपी बताते ही बैंक खाते से दो लाख रुपये कटने का मैसेज आया। तब जाकर महिला को ठगी का अहसास हुआ। महिला ने सहस्रधारा रोड स्थित बैंक शाखा से संपर्क कर खाता सीज करा दिया।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img