03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तालाबों के खुदान के नाम पर करोड़ों का घोटाला, सरकार को लगाया गया बड़े राजस्व का चूना

Spread the love
  • किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने की डीएम से जांच की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : सरकारी तालाब के खुदान का नाम पर जिले में बड़ा घोटाला हुआ है। किच्छा के लालपुर में घोटाले की परतें खुलने के बाद अब विधायक और पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने जिले में अन्य स्थानों पर हुए तालाबों के खुदान की जांच की मांग की है। बेहड़ ने इस मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है।

आपको बता दें कि किच्छा के ग्राम महाराजपुर (लालपुर) के समीप राजस्व ग्राम श्रीपुर में एक तालाब खुदान का कार्य चल रहा था। सरकारी दस्तावेजो के अनुसार NHAI के नाम से यह खुदान कराया जा रहा था, जिसका रायल्टी चार्ज लगभग 2 लाख रुपये से भी कम जमा कराया गया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के विपरीत 1000 घन मीटर के क्षेत्रफल पर खुदान की परमिशन ली गयी थी, लेकिन इसकी आड़ में 20 गुना खुदान कर दिया गया था। सरकारी प्रोटोकाल की धज्जिया उड़ाते हुए माफियाओं द्वारा अवैध रूप से लगभग 40 लाख रूपये की मिटटी निकालकर बाजार में बेचीं गयी तथा तालाब के साथ में एक नदी से भी अवैध रूप से रेता निकाला गया और सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगा दिया गया।

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने इस मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तो जांच हुई और 12 लाख का जुर्माना भर लगाकर इतिश्री कर ली गई। धरती का सीना छलनी करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ। इसी प्रकार किच्छा के अनेकों गाँव देवरिया, पक्की खमरिया, मलसी, कुर्रेया, भंगा, छिनकी, सैंजना, रायपुर जैसे अनेकों स्थान पर अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी तालाब खोदें गए हैं और इसके जरिए करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है।

सरकारी मानकों की पूर्णरूप से अनदेखी की गयी है तथा सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया गया है। इस पूरे प्रकरण में गल्फार कम्पनी तथा NHAI के अधिकारियों के मिले होने की भी संभावना है। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने इस मामले में जिलाधिकारी से मुलाकात कर इन तालाबों की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस घोटाले के पीछे के चेहरे भी बेनकाब होने चाहिए।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img