03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गौ तस्कर दबोचे, 1.5 क्विंटल गोमांस बरामद

Spread the love

एफएनएन, किच्छा: गौ तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला रुद्रपुर के किच्छा का है, जहां गौवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने सिरौली कला थाना पुलभट्टा मे छापा मार भारी मात्रा में गोमांस के साथ चार युवकों को दबोच लिया। उनके खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Cow-smuggler

मुखबिर की सूचना पर दबोचा

मुखबिर की सूचना पर गौवंश संरक्षण स्क्वायड ने चार बीघा, सिरौली कला थाना पुलभट्टा में एक घर में दबिश दी, तो मौके पर चार लोग दो गौवंशीय पशुओं को काटकर मांस के टुकड़े कर रहे थे। टीम ने मौके पर ही चारो आरोपितों धर दबोचा। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने लगभग 1.5 क्विंटल प्रतिबंधित गोमांस के साथ गौकशी के उपकरण भी बरामद कर लिये। पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम लईक कुरैशी पुत्र अब्दुल करीम, मुन्ना पुत्र लईक कुरैशी, यासीन कुरैशी पुत्र मुन्ने कुरैशी, आसिफ कुरैशी पुत्र शकील कुरैशी निवासी चार बीघा, सिरौली कला थाना पुलभट्टा बताया है। गौवंश स्क्वायड ने पकड़े गए आरोपितों को पुलभट्टा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img