03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोवैैक्सीन को 4-6 हफ्ते में मिल सकती है आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी, WHO ने दी अहम जानकारी

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली :  विश्व स्वास्थ्य संगठन  जल्द ही भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन  के लिए आपातकालीन मंजूरी पर अहम फैसला लेने वाला है। संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने बताया कि कोवैक्सीन के इस्तेमाल के लिए मंजूरी आगामी 4-6 हफ्तों में दे दी जाएगी। CSE द्वारा शुक्रवार को आयोजित वेबिनार में स्वामीनाथन ने कहा कि भारत बायोटक अब पोर्टल पर वैक्सीन का पूरा डाटा अपलोड कर रहा है जिसकी जांच कर WHO कोवैक्सीन की समीक्षा कर रहा है। WHO के दिशानिर्देशों के अनुसार, EUL प्रक्रिया के तहत नए या बगैर लाइसेंस के उत्पादों के इस्तेमाल की मंजूरी दी जाती है ताकि स्वास्थ्य को लेकर उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों में इसका उपयोग किया जा सके।

स्वामीनाथन ने बताया,’ EUL के लिए एक प्रक्रिया से गुजरना होता है और वैक्सीन की मंजूरी प्राप्त करने के लिए कंपनी को तीन चरणों के ट्रायल का डाटा पेश करना होता है जिसकी जांच WHO के अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है और तब मंजूरी दी जाती है।’ फिलहाल WHO की ओर से कोरोना वैक्सीन फाइजर/बायोएनटेक, एस्ट्राजेनेका-एसके बायो/सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, एस्ट्राजेनेका इयू, जानस्सेन, मॉडर्ना और सिनोफार्म को आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है।

WHO की वैज्ञानिक ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट काफी संक्रामक है। उन्होंने कहा, ‘वैक्सीन की दो खुराक डेल्टा वैरिएंट से बचाव के लिए आवश्यक है लेकिन इसके बावजूद आप संक्रमित हो सकते हैं और इसे फैला सकते हैं। इसलिए मास्क व अन्य सावधानियों को जारी रखना होगा।’ उन्होंने उन कंपनियों का भी जिक्र किया जो वैक्सीन की दो खुराक के बाद बूस्टर डोज की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी बूस्टर डोज की जरूरत नहीं है और इसकी आवश्यकता एक या दो साल के बाद होगी। वैक्सीनेशन अभियान को संतोषजनक बताते हुए उन्होंने कहा,’ वैक्सीन लेने वालों में 8, 10 या 12 महीनों तक इम्यून रेस्पांस बरकरार देखा गया है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img