03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई कांग्रेस

एफएनएन, रुद्रपुर : कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद पहुंचाने को लेकर कांग्रेस की आज वर्चुअल बैठक आयोजित हुई जिसमें कोरोना काल में कांग्रेस कार्यकर्ता किस तरह लोगों की मदद करें इसको लेकर व्यापक चर्चा की गयी। वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता प्रभारी एवं पूर्व सांसद डा. महेंद्र पाल सिंह ने की। बैठक में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष, विधनसभा प्रभारियों को सम्बोध्ति करते हुए प्रभारी डा. महेंद्र पाल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांध्ी के संदेश को हर कार्यकर्ता तक पहुंचाकर जरूरतमंदों के काम आने का आहवान किया। डा. पाल ने कहा कि संकट के इस समय में पार्टी का हर कार्यकर्ता देश के साथ खड़ा है और हर तरह से मदद के लिए तैयार है। पूर्व सांसद ने कहा कि हमें वर्तमान समय में संयम ध्ैर्य बनाये रखने की जरूर है और सभी को कोशिश करनी है कि हम किस तरह से किसी जरूरतमंद के काम आ सकें। उन्होनंे कहा पार्टी कार्यकर्ता चिकित्सा या भोजन आदि से जुड़ी किसी समस्या के संज्ञान में आने पर जरूरतमंद की मदद के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस संकट से निपटने में सभी के इस लड़ाई में ऽड़े रहने से बड़ी देशभत्तिफ और क्या हो सकती है। महेन्द्र पला ने कहा कि इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यो(ाओं की मदद करने के लिए हमेशा तैयार है। डा. महेन्द्र पाल ने कहा कि भाजपा सरकार महामारी से निपटने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हर तरपफ हाहाकार मचा हुआ है। उत्तराखण्ड जैसा छोटा सा प्रदेश आज महामारी में देश में चैथे नम्बर पर पहुंच चुका है। यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है ।इसके बावजूद सरकार अपनी गलतियों को सुधरने पर ध्यान नहीं दे रही है। जो व्यवस्थाएं पिछले साल लाॅकडाउनक े दौरान ठीक हो जानी चाहिए थी उन्हें अब तक ठीक नहीं किया जा सका है। इससे बड़ी विडम्बना और क्या हो सकती है। पूर्व सांसद ने कहा कि उत्तराखण्ड में आपात काल जैसे हालात हो चुके है। सम्पूर्ण लाॅकडाउन के बिना महामारी को रोकना अब संभव नहीं है। इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों का खामियांजा आज बेकसूर लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अव्यवस्थाओं के चलते रोज लोग अपनों को खो रहे हैं। भाजपा सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अध्किार नहीं है। गावा ने कहा कि कोरोना के खिलापफ लड़ाई में कांग्रेस पूरी शिद्दत से जनता के साथ खड़ी है। जरूरतमंदों की मदद के लिए जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के नम्बर सार्वजनिक किये गये हैं। कोई भी जरूरतमंद इन नम्बरों पर मदद के लिए लिए संपर्क कर सकता है। वर्चुअल बैठक में प्रभारी डा.महेंद्र पाल सिंह,कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के अलावा संदीप सहगल, सि(ार्थ भुसरी, नवतेज सिंह, दिनेश पंत, दीपक विश्वास, रवि ढींगरा, सौरभ सुखीजा, महेंद्र शर्मा, उपकार सिंह बाजवा, मुशर्रपफ हुसैन, महेश शर्मा, परिमल राय, अलका पाल, संजीव सिंह,सुहेल अहमद सिददीकी, महेन्द्र शर्मा आदि भी जुड़े रहे।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img