03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

एक सप्ताह और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू , उत्तराखंड के भीतर कोरोना जांच रिपोर्ट जरूरी नहीं, बाजार का समय बदला

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड में अब सरकार एक सप्ताह और कोविड कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में गाइडलाइन जारी होनी बाकी है। वर्तमान में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 20 जुलाई की सुबह छह बजे समाप्त हो रही है। अब इसे बढ़ाकर 27 जुलाई की सुबह छह बजे तक किया गया है। वहीं, उत्तराखंड के भीतर आवाजाही को कोरोना जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म करने और बाजार खुलने के समय में भी बदलाव किया गया है। अब बाजार सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगे। इस बीच कोविड संक्रमण के मामलों में कमी आई है। रविवार को महज 19 नए मामले सामने आए। बावजूद इसके कोविड की संभावित तीसरी लहर ने पेशानी पर बल डाले हुए हैं। इसे देखते हुए सरकार फिलहाल कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। वर्तमान में लागू रियायतों के साथ कर्फ्यू को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि पहले मैदानी जनपद से पहाड़ में जाने के लिए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट जरूरी थी। अब इसकी अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।  दुकानों का समय सुबह आठ बजे से शाम सात बजे का था। इसे सुबह आठ बजे से रात नौ बजे कर दिया गया है। हवाई मार्ग से दोनों वैक्सीन लगा चुके लोगों को राज्य में आने की अनुमति दी जााएगी। मल्टीप्लेक्स और वाटर पार्क को 50 फीसद क्षमता से खुलेंगे। बाकी पहले वाले निर्णय ही लागू रहेंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Topics

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img