03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांस्टेबल ने खुद ही कर दिए एसएसपी के फर्जी सिग्नेचर, कांस्टेबल निलंबित

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर जिले के कप्तान के ही फर्जी हस्ताक्षर कर दिये। प्राथमिक जांच में पुष्टि के बाद एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। आपको बता दे कि पिथौरागढ़ के रहने वाले पुलिस कांस्टेबल राकेश कुमार पिछले करीब 10 वर्षो से रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात है।

बीती 29 मई को पुलिस कांस्टेबल राकेश ने घर में आवश्यक कार्य के लिये एसएसपी के नाम 14 दिन के अवकाश का प्रार्थना पत्र लिखा, लेकिन अवकाश स्वीकृति के लिए खुद ही एसएसपी के हस्ताक्षर कर दिये। इसके बाद राकेश ने प्रार्थना पत्र पुलिस लाइन के जीडी मुंशी को सौंप दिया।

जीडी मुंशी को एसएसपी मंजुनाथ टीसी के हस्ताक्षर संदिग्ध लगे, तो उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक वेदप्रकाश भट्ट को यह प्रार्थना पत्र दिखाया। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि एसएसपी के हस्ताक्षर फर्जी हैं। रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गयी। जिसके बाद बीते रोज एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने फ़र्ज़ी हस्ताक्षर करने वाले सिपाही राकेश को निलंबित कर दिया है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img