03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांंग्रेसियों ने जिला विकास प्राधिकरणों को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा, फूंका उत्तराखंड सरकार का पुतला

Spread the love
  • आरोप-भवनों के नक्शे पास करवाने में हो रही समय और धन की बर्बादी

एफएनएन,रुद्रपुर:  महानगर के डीडी चौक पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव नंदलाल प्रसाद के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने जिला विकास प्राधिकरण को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए उत्तराखंड प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

पुतला दहन से पहले सभा में कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2017 में जिला विकास प्राधिकरण को उत्तराखंड में इस उद्देश्य से स्थपित किया गया था कि शहरी व ग्रामीण जनता के  भवन आदि के नक्शे सरलता पूर्वक पास हो सकेंगे परंतु  प्राधिकरणोंं की मनमानी कार्यशैली से भवन निर्माण के नक्शे पास कराने में लोगों के धन और समय की काफी बर्बादी हो रही है। जनपद उधम सिंह नगर का जिला विकास प्राधिकरण भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है। प्राधिकरण जनता की अपेक्षा पर खरा नहीं उतर रहा और न ही इसका नगरीय, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में कोई योगदान है।

पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल प्रसाद के साथ पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, ब्लाक प्रमुख दिनेश पंत, चंद्रशेखर ओझा, विजय मण्डल, हरेंद्र पाल, दिलीप अधिकारी, अर्जुन विश्वास सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img