- भाजपा की सूची आने का कांग्रेस कर रही है इंतजार
एफएनएन, रुद्रपुर : कांग्रेस की सूची भले ही शुक्रवार को यानी कल जारी हो लेकिन किच्छा सीट से पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और रुद्रपुर से मीना शर्मा का टिकट तय है। एफएनएन सूत्र के मुताबिक कांग्रेस को भाजपा की लिस्ट का इंतजार है, इसके बाद ही पार्टी अपनी सूची को आगे बढ़ाएगी। आपको बता दें कि रुद्रपुर सीट से 2 बार पराजित होने के बाद पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने किच्छा को अपने लिए अनुकूल मानते हुए वहां से प्रचार प्रचार शुरू किया। इसकी बड़ी वजह वहां से मुस्लिम और पंजाबी वोटों का बड़ी संख्या में होना था। हालांकि अभिभाजित किच्छा सीट से तिलकराज बेहड़ पूर्व में भी विधायक रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनकी दावेदारी को उचित माना और टिकट देने का फैसला कर लिया।
आपको बता दें कि तिलक राज बेहड़ कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वह दो बार के कैबिनेट मंत्री और दर्जा कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। वही रुद्रपुर की सीट खाली होने के बाद यहां से मीना शर्मा प्रबल दावेदार थीं। वह नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष भी हैं और करीब 9 साल से लगातार जनता के बीच कार्य कर रही है। पार्टी ने उनकी दावेदारी मानकर टिकट फाइनल कर दिया है।