03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शराब भट्टी का विरोध कर रहे कांग्रेस पार्षद को जेल भेजा, नई जगह पर शिफ्टिंग का हो रहा विरोध

Spread the love

एफएनएन, भिलाई : खुर्सीपार इलाके में शराब भट्टी का विरोध कर रहे कांग्रेस पार्षद को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है. पार्षद भूपेंद्र यादव और उनके साथी सोमेश्वर राव को पुलिस ने जेल दाखिल कराया है. आपको बता दें कि खुर्सीपार मिनी स्टेडियम के पास नई शराब भट्टी खुलना तय किया गया है.लेकिन स्थानीय पार्षद और वार्डवासी इसका एक महीने से विरोध कर रहे हैं.

गिरफ्तारी के बाद सामान्य सभा स्थगित : वहीं पार्षद की गिरफ्तारी की खबर लगने के बाद निगम में सामान्य सभा अचानक स्थगित कर दी गई. इसके बाद मेयर नीरज पाल, MIC मेंबर और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी दुर्ग कलेक्टोरेट पहुंचे.इसके बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात की.

भूपेंद्र यादव जो की पार्षद है उसे गिरफ्तार किया गया है. भट्टी खोलने को लेकर पुलिस को अंदेशा था कि विरोध होगा.लिहाजा पुलिस बल तैनात किया गया था.जैसे ही भट्टी खुली तो स्थानीय पार्षद और उसका साथी मौके पर पहुंचकर अभद्रता कर रहे थे.जिस पर पुलिस ने धारा 151 के तहत शासकीय कार्य में बाधा डालने पर गिरफ्तार करके जेल भेजा है- हेमप्रकाश नायक, सीएसपी

क्यों हो रहा नई शराब दुकान का विरोध : आपको बता दें कि जिस शराब दुकान को नई जगह पर खोला जा रहा है,वो पहले खुर्सीपार गेट के पास संचालित थी.लेकिन इससे आए दिन विवाद की स्थिति बनती थी.साथ ही साथ नेशनल हाईवे में सड़क दुर्घटना के साथ अपराध भी कारित होते थे.लिहाजा स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया.जिसके बाद प्रशासन ने शराब दुकान के लिए नई जगह तय की.लेकिन जिस नई जगह पर इसे खोलने के लिए तैयारी की गई,वहां के लोग अब इसका विरोध कर रहे हैं.

खुर्सीपार हाईवे के पास स्थित शराब दुकान को हटाकर वार्ड नंबर 51 शिवाजी नगर में इसे खोला जाना है.जिसका विरोध किया जा रहा है. वार्ड वासियों के मुताबिक वो किसी भी हाल में शराब दुकान नहीं खुलने देना चाहते हैं. पिछले दिनों महिलाओं और बच्चों ने शराब दुकान खोलने के विरोध में प्रदर्शन किया.वहीं भजन कीर्तन कर माहौल को शांतिपूर्ण ढंग से विरोध का रूप दिया जा रहा है.

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img