03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में आज से बढ़ेगी ठंड, उत्तरकाशी समेत इन पांच जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश भर में मंगलवार से मौसम बदलने की संभावना है। बारिश व बर्फबारी होने से ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर सीधा असर पड़ेगा।

सीजन में विंटर बारिश बहुत कम होने से दिन के सामान्य तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जबकि पाला और कोहरा छाने से रात का तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री तक नीचे जा रहा है। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले ज्यादा गलन व सूखी ठंड हो रही है। ऐसे में बारिश होने से भले ही तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

मैदान में कोहरा छंटेगा तो खिलेगी धूप

मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से घना कोहरा छा रहा है। दिन के समय भी कोहरा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, बारिश होने के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा छंटेगा और धूप खिलने से ठंड से राहत भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें…देहरादून : झाझरा में क्लोरीन गैस के रिसाव से मचा हड़कंप, पुलिस ने खाली कराया पूरा इलाका

दून के तापमान में बढ़ोतरी जारी

दून के दिन के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को भी दून का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मुक्तेश्वर के तापमान में भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का तापमान 15.2 डिग्री के साथ सामान्य रहा। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान दो डिग्री कमी के साथ 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Hot this week

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img