03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चुनावी राह को आसान बनाने में जुटे सीएम धामी, मोहरे फिट कर रही भाजपा

एफएनएन, देहरादून : चंपावत उपचुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा समर में अपने मोहरे फिट करने में जुटी है। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार चंपावत में डेरा जमा चुके हैं और जल्द ही पार्टी के कई दिग्गजों के मोर्चे पर उतरने के आसार हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कहते हैं, जल्द ही पार्टी अपने प्रत्याशी का नाम की औपचारिक घोषणा कर देगी।

पार्टी उपचुनाव को लेकर पहले से ही तैयारी में है। पार्टी उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे। पार्टी की तैयारी के सवाल पर कौशिक का कहना है कि हमारी पूरी तैयारी है। पार्टी के कार्यकर्ता पहले ही वहां मोर्चा संभाल चुके हैं। पार्टी स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जा चुका है, जो अपने काम में जुट गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी चुनावी राह को आसान बनाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही उनकी नजर अपने उपचुनाव की तैयारी पर है। इसी रणनीति के तहत उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपना पहला राजनीतिक दौरा भी चंपावत का ही किया। उनके इस दौरे से ही सियासी हलकों में उनके चंपावत से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं।

  • गहतोड़ी ने इस्तीफा देकर लगाई मोहर

चंपावत विधानसभा सीट से कैलाश चंद्र गहतोड़ी के त्यागपत्र के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस सीट से उपचुनाव लड़ने की संभावना पूरी तरह से पक्की हो गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चंपावत में न सिर्फ रोड शो किया बल्कि इस क्षेत्र के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी।

  • एक-एक बूथ को मजबूत करने पर जोर
पार्टी ने कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास और प्रदेश महामंत्री संगठन के नेतृत्व में टीम पहले ही मोर्चे पर उतार दी है। अब कार्यकर्ताओं की फौज भी समर में उतारी गई है। विधानसभा के एक-एक बूथ पर वोटों का प्रबंधन किया जा रहा है। पार्टी हर बूथ पर अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

Hot this week

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...

Topics

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img