03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी दिल्ली में आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, केंद्रीय मंत्रियों से संग कर सकते हैं मीटिंग

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली पहुंच गए। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को शिष्टाचार भेंट करेंगे। दिल्ली पहुंचकर धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की।इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे बलूनी के आवास पहुंचे थे। मंगलवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे। नई दिल्ली रवाना होने से पूर्व उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय नेताओं व मंत्रियों का बहुत बड़ा योगदान रहा।

हम प्रधानमंत्री मोदी के विजन को लेकर जनता के बीच गए। जनता ने हमें चुनाव में दो तिहाई बहुमत दिया। पहली बार राज्य में मिथक टूटा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट करने जा रहे हैं। वह उनका धन्यवाद करेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

  • सिंगटाली पुल का काम होगा शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सिंगटाली पुल का मुद्दा उठाया। ऋषिकेश-व्यासी के बीच गंगा नदी पर निर्माण के लिए प्रस्तावित सिंगटाली पुल के निर्माण का मुद्दा बलूनी ने पूर्व में भी उठाया था। सरकार ने पुल निर्माण का आश्वासन भी दिया था, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक, बलूनी के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुल का काम जल्द शुरू करने का भरोसा दिया।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img