03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी बोले- जून तक तैयार होगा यूसीसी का ड्राफ्ट, तेजी से हो रहा काम

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट जून तक तैयार हो जाएगा। साथ ही सरकारी भूमि पर होने वाले अतिक्रमण को सख्ती से रोका जाएगा। किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। यदि तय समय सीमा तक अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया तो अधिकारियों को भी अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

मालसी स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्य बाहुल्य व देवभूमि उत्तराखंड में रहने वाले सभी जाति, पंथ, संप्रदाय के लोगों के लिए बिना किसी तुष्टिकरण के सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास की भावना के अनुरूप समान नागरिक संहिता बनाने पर तेजी से काम किया जा रहा है। जून तक इसका ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा।

सीएम ने कहा कि उनके कार्य व्यवहार में सौम्यता जरूर है, लेकिन राज्य के व्यापक हित में कठोर निर्णय लेने में भी वे पीछे नहीं हटते हैं। प्रदेश की जनता ने राज्य में एक ही दल की सरकार को दोबारा न चुनने के मिथक को तोडा़ है। प्रदेश के समग्र विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। राज्य के समग्र विकास के लिए 10 सालों का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि जोशीमठ भू-धंसाव से हुए प्रभावितों के साथ सरकार पूरी तरह सहयोगी के रूप में खड़ी है। इस कठिन दौर में राज्य व केंद्र सरकार की ओर पूरी मदद दी जा रही है। जोशीमठ को बचाना हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।

  • चारधाम यात्रा में सभी के लिए देवभूमि के द्वार खुले
सीएम ने कहा कि चारों धामों में हो रही बारिश व बर्फबारी के बावजूद यात्रा अपने चरम पर है। लोगों की सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए सरकार कारगर व्यवस्था कर रही है। जोशीमठ का कुछ क्षेत्र ही भू-धंसाव से प्रभावित है। जोशीमठ में यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो। इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Hot this week

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img