03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जी-20 इम्पैक्ट समिट में पहुंचे सीएम धामी, बोले-ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में अहम कार्य कर रहा आईआईटी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आईआईटी रुड़की और थिंक इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से  जी-20 इंपैक्ट समिट का आयोजन किया गया। संस्थान के दीक्षांत भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने शुभारंभ किया।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व की बात है। पहले बड़ी घटना होने पर भारत विश्व की तरफ देखता था लेकिन आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि नए भारत में देश की जनता के मन में यह भाव उत्पन्न हुआ है कि वह किसी भी क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर सकती है।

यह पीएम मोदी की नीतियों के कारण है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि आने वाले समय में उनके सामने बहुत सारे अवसर और चुनौतियां हैं। छात्रों को दोनों का लाभ उठाकर कठिन परिश्रम के जरिए दुनिया का नेतृत्व करना है।

निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों के लिए अपार संभावनाएं हैं। साथ ही रोजगार के अवसर भी उन्हें मिलेंगे। कहा कि युवा पीढ़ी के दम पर ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। कहा कि उत्तराखंड में आने वाली आपदाओं के समाधान के लिए संस्थान की ओर से शोध कार्य किए जा रहे हैं।ॉ

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img