03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

इन्वेस्टर्स समिट के लिए लंदन पहुंचे सीएम धामी, प्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत, आज निवेशकों से करेंगे संवाद

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन पहुंच गए हैं। इस मौके पर उत्तराखंड के प्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सीएम का भव्य स्वागत किया। प्रवासी उत्तराखंडियों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहन प्रस्तुति दी। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद समस्त प्रवासी भारतीय उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों में नजर आए। इस दौरान सीएम धामी भी गदगद नजर आए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने लंदन में रह रहे समस्त प्रवासी उत्तराखंड के लोगों का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ।’

उन्होंने कहा लंदन में उत्तराखंड के लोगों को इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यूके में भी छोटा उत्तराखंड बसता है। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ ही योग और अध्यात्म की भूमि है।

उत्तराखंड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को साल में एक बार अपने प्रदेश उत्तराखंड जरूर आना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है।

बता दें कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन में पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो आज होगा। प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करेगी।

दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 2.50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो में प्रदेश सरकार निवेशकों को औद्योगिक नीतियों में दी जाने वाली वित्तीय सुविधा और निवेश संभावनाओं पर प्रोत्साहित करेगी।

आज मुख्यमंत्री धामी लंदन में निवेशकों से संवाद करेंगे। जबकि 27 सितंबर को बर्मिंघम में रोड शो होगा। बता दें कि लंदन के बाद अक्तूबर माह में सिंगापुर, ताइवान, दुबई में अंतरराष्ट्रीय रोड शो होंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img