03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, कैंटीन में चखा भोजन

एफएनएन, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अचानक दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ अस्पताल के तमाम अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से बातचीत भी की और चिकित्सकों से मरीजों का हालचाल भी जाना. सबसे पहले पुष्कर धामी इमरजेंसी में पहुंचे. उसके बाद उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से मुलाकात की.

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्जिकल वार्ड, आईसीयू और डेंगू समेत तमाम वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि दून अस्पताल उत्तराखंड के प्रमुख अस्पतालों में से है और यह अस्पताल बहुत बड़े रीजन को स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम करता है. वहीं इस अस्पताल में अन्य राज्यों से भी मरीज अपना इलाज कराने आते हैं, इसलिए उन्होंने अचानक यहां आकर व्यवस्थाएं देखने का प्रयास किया है.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक है, लेकिन जो थोड़ी बहुत कमियां है, उसको लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं. इसका यही उद्देश्य है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध हो सके. इसके साथ ही अस्पताल में उचित साफ-सफाई के साथ ही समुचित व्यवस्थाएं होनी चाहिए, ताकि यहां आने वाले लोगों को लंबी कतारों में न लगना पड़े और उनका अस्पताल में बेहतर इलाज हो सके.

दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मरीज और उनके तीमारदारों से बातचीत की. वहीं उन्होंने मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी परखा. इस दौरान उन्होंने खुद भोजन करके मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को मापा. उन्होंने भोजन करके यह संतुष्टि की कि क्या वाकई मरीजों को मिलने वाला भोजन पौष्टिक है, इस दौरान उन्होंने इस पर संतोष जताया. साथ ही उन्होंने कैंटीन संचालक को जरूरी हिदायत भी दी.

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img