03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल हुए CM धामी

Spread the love

एफएनएन, पटना : बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे.

सीएम धामी ने इस मौके पर बिहार की जनता और नई सरकार को शुभकामनाएं दीं. धामी ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए को बहुमत देकर जनादेश दिया है, जो विश्वास और विकास की निरंतरता का प्रतीक है.

मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि मैं बिहार की जनता को बहुत बधाई देता हूं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार में NDA की बहुमत की सरकार बनाई है. यहां विकास अनवरत रूप से आगे बढ़ेगा.

धामी ने उम्मीद और विश्वास जताते हुए कहा कि नई सरकार के गठन के साथ बिहार में विकास कार्यों की गति और तेज होगी और केंद्र और राज्य के बीच सहयोग से जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

गौरतलब है कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी, मोहन यादव, देशभर से कई प्रमुख नेता मौजूद रहे.

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img