Friday, March 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसीएम धामी: नई दिल्ली में निर्माणाधीण उत्तराखंड निवास में दिखेगी पहाड़ी शैली...

सीएम धामी: नई दिल्ली में निर्माणाधीण उत्तराखंड निवास में दिखेगी पहाड़ी शैली की झलक, सीएम धामी ने किया निरीक्षण

एफएनएन, देहरादून:  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए।

ये भी पढ़ें…बैंक परिसर में कर्मचारी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

इसके साथ ही सीएम ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी निर्देश दिए। उत्तराखंड निवास में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। सीएम ने निरीक्षण के दौरान उत्तराखंड निवास के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत भी की।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

इस दौरान सीएम के साथ सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments