एफएनएन, देहरादून : सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि यह पर्व बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें 11,000 कन्याओं का ‘कन्या पूजन’ किया गया।





