03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चुघ ने एचडीएफसी शाखा में किया मेहंदी इवेंट का शुभारंभ

Spread the love
  • दर्जनों महिलाओं ने रचाई आकर्षक मेहंदी

एफएनएन, रुद्रपुर :  भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक एवं क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने काशीपुर बाईपास मार्ग स्थित एचडीएफसी बैंक की द्वितीय शाखा में आयोजित फेस्टिवल ट्रीट एवं मेहंदी इवेंट का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित समस्त महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए बैंक प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ को आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जहां एचडीएफसी बैंक द्वारा खाताधारकों के लिए कई बचत योजनाएं संचालित की जा रही है वही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में करवा चौथ पर्व का सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व है। इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं सायंकाल उगते चंद्रमा की पूजा अर्चना कर अपने पति के दीर्घायु की कामना करती हैं तथा दिनभर निर्जला व्रत रख चंद्रमा की पूजा करने के पश्चात अन्न ग्रहण करती हैं।

इस मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक राजेंद्र पाठक व उप शाखा प्रबंधक अमित पुनियानी ने बताया कि बैंक द्वारा खाताधारकों को कई बचत योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है साथ ही आसान ब्याज दरों पर विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया बैंक प्रतिवर्ष प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने इस मौके पर आई सभी महिलाओं व गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा बैंक की ओर से सभी महिलाओं के हाथों में मेहंदी रचाई। इस दौरान मनीष चुघ, डॉ. राजीव सेतिया,डॉ. अंकिता अदलखा, डॉ.उपासना अरोरा सहित भारी संख्या महिलाएं कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img