Thursday, September 18, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सारे विवाद का हल होने तक देवस्थानम...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सारे विवाद का हल होने तक देवस्थानम बोर्ड पर लगाई रोक

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सारे विवाद का हल होने तक देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का काम रोका गया है। विवादों के हल के लिए हाईपावर कमेटी का बना दी गई है। यह कमेटी चारधाम से जुड़े सभी हकहकूधारियों, पंडे-पुरोहितों की बातों को सुनेंगी। चारधाम देवस्थानम प्रबंधन कानून से नाराज तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का स्टैंड एकदम साफ है। इस मामले में प्रदेश सरकार ने हाईपावर कमेटी बना दी है। यह कमेटी चारधाम से जुड़े सभी लोगों की बात सुनेगी। उनकी बातें सुनने के बाद वह हल निकालेगी। तब तक देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की यथास्थिति रहेगी। उस पर रोक लगाई जा रही है।

  • हर विवाद में बीच का रास्ता निकालूंगा

कर्मकार बोर्ड में श्रम मंत्री और बोर्ड के अध्यक्ष के बीच चल रहे विवाद के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मुख्य सेवक के रूप में वह हर विवाद का हल निकालेंगे। सभी विवादों में बीच का रास्ता निकालकर समाधान होगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments