Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने बलिया के सीओ और एसडीएम के निलंबन का आदेश दिया

मुख्यमंत्री ने बलिया के सीओ और एसडीएम के निलंबन का आदेश दिया

एफएनएन, बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भरी भीड़ के बीच युवक की हत्या के बाद इस हत्या की गूंज सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के पास भी पहुंची, जिसके बाद उन्होंने बलिया की इस घटना को संज्ञान लेते हुए कड़ा फैसला लिया है।सीएम योगी ने निर्देश दिया कि मौके पर मौजूद एसडीएम, सीओ और पुलिस के जवानों को तत्काल निलंबित किया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम योगी इतने पर ही नहीं चुप हुए। उन्होंने आगे कहा कि वहां मौजूद अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाए और इस वारदात के जिम्मेदार लोगों पर आपराधिक कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया।

जानें, क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की दो ग्राम सभाओं के कोटे की दुकानों के लिए गुरुवार की दोपहर पंचायत भवन में खुली बैठक चल रही थी। दुर्जनपुर और हनुमानगंज गांव की कोटे की दो दुकानों के आवंटन के लिये पंचायत भवन में खुली बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में एसडीएम बैरिया सुरेश पाल, सीओ बैरिया चंद्रकेश सिंह और बीडीओ बैरिया गजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ही रेवती थाने की पुलिस फोर्स मौजूद थी। इन दोनों गांवों में कोटे की दुकानों के लिये चार स्वयं सहायता समूहों ने आवेदन किया, जिसमे दो समूहों मां सायर जगदंबा स्वयं सहायता समूह और शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के बीच मतदान कराने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वोटिंग वही करेगा जिसके पास आधार अथवा अन्य कोई पहचान पत्र होगा. एक पक्ष के पास अधार व पहचान पत्र मौजूद था, लेकिन दूसरे पक्ष के पास कोई आईडी प्रुफ नहीं था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला बिगड़ता देख बैठक की कार्रवाई को स्थगित कर अधिकारी चले गये. जिसके बाद ये वारदात हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments