03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

छठ पूजा 2023 : आज है छठ पूजा का दूसरा दिन, जानें खरना पूजा का धार्मिक महत्व और प्रसाद के नियम

Spread the love

एफ एन एन, देहरादून :  छठ पूजा के व्रत का सनातन धर्म में खास महत्व है। यह विशेष पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है। यह त्योहार दिवाली के छह दिन बाद और कार्तिक मास में छठे दिन मनाया जाने वाला यह चार दिवसीय पर्व है। छठ पूजा नहाय-खाय से शुरू होती है और उषा अर्घ्य के साथ समाप्त होती है।

मुख्य रूप से इसे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। आज छठ पूजा का दूसरा दिन है, जिसकी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी यहां साझा की गई है, जो इस प्रकार है-

खरना पूजा का महत्व

खरना पूजा का छठ पर्व में खास महत्व है। खरना का अर्थ है, शुद्धिकरण। ऐसा माना जाता है कि जहां पहले दिन यानी नहाय-खाय से शरीर शुद्ध होता है, वहीं दूसरे दिन यानी खरना में आत्मा और मन की स्वच्छता पर जोर दिया जाता है।

इस साल खरना 18 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है।

इस दिन, व्रती सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना पानी पिए पूरे दिन का कठिन निर्जला व्रत रखते हैं और शाम को छठी मैया की पूजा करते हैं और खरना प्रसाद से अपना उपवास तोड़ते हैं।

खरना प्रसाद के नियम
  • खरना के दिन मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से आग जलाकर गुड़ और अरवा चावल से रसिया-खीर तैयार की जाती है।
  • छठ पूजा में साफ-सफाई और पवित्रता का खास ध्यान रखना चाहिए।
  • छठी माता को भोग अर्पित करने के बाद, व्रती प्रसाद खाते हैं और अपना निर्जला व्रत शुरू करते हैं, जो 36 घंटे तक चलता है।
  • दिलचस्प बात यह है कि खरना के दिन प्रसाद ग्रहण करने का भी एक विशेष नियम होता है। ऐसा माना जाता है कि जब व्रती प्रसाद ग्रहण करता है, तो घर के सभी लोगों को बिल्कुल शांत रहना पड़ता है। साथ ही व्रती द्वारा प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही खरना का प्रसाद घर के अन्य सदस्यों को वितरित किया जाता है।
  • दूसरे दिन का प्रसाद ग्रहण करने के बाद तीसरे दिन का व्रत शुरू होता है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img