03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुरू हुई सीबीएसई नार्थजोन -आर्चरी चैंपियनशिप

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : दिल्ली पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की तीन दिवसीय नार्थ जोन आर्चरी प्रतियोगिता आज से प्रांरभ हो गई हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत तथा विशिष्ट अतिथि डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे ने किया। इससे पूर्व परंपरा का निर्वहन करते हुए गणेश वंदना के साथ ही अनेक रंगारंग कार्यक्रम हुए।

मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि खेलो का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। खेल जहाँ मनोरंजन प्रदान करते हैं वही साहस, धैर्य एवं सामंजस्य जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। खेल हर परिस्थिति में हार न मानने की प्रेरणा देते हैं।

दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने उपस्थित टीमों को शुभकामना देते हुए कहा कि खेल के मैदान में उतरा हुआ हर खिलाड़ी विजेता है । सभी बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेलो में भी प्रतिभाग करना चाहिए क्योंकि सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ अन्य सहगामी क्रिया कलापों का भी महत्वपूर्ण स्थान है।

इस अवसर एसएसपी मंजूनाथ टीसी , डीके सिंह, सचिव राज्य ओलम्पिक एसोसिएशन, आशीष तोमर, सचिव यूटीए, राजेन्द्र सिंह तोमर कोषाध्यक्ष एएआई सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img