03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीबीआई ने पूर्व सीएम हरीश रावत को अस्पताल में थमाया समन, हरदा ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम हरीश रावत को समन देने सीबीआई अस्पताल ही पहुंच गई। स्टिंग मामले में पूर्व मंत्री रहे हरक सिंह रावत को भी सीबीआई ने उनके आवास पर जाकर समन थमाया। अस्पताल में समन देने पहुंची सीबीआई को लेकर हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है।

हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा ‘आज जौलीग्रांट हॉस्पिटल में मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण संस्था भी आई, #CBI के दोस्त आये और उन्होंने मुझे एक #नोटिस सर्व किया, तो मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ। मैंने कहा जिस दिन हॉस्पिटल में लोग स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछने आ रहे हैं तो सीबीआई को लगा होगा फिर कहीं कि मुझसे, देश की अखंडता, एकता, सुरक्षा और लोकतंत्र को कुछ ज्यादा खतरा है, इसलिये हॉस्पिटल में ही उन्होंने मुझे नोटिस सर्वे किया है, वाह CBI  !!
  • कई नेता व मंत्री मिलने पहुंचे

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह दी है।

बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम हरीश रावत से शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, कुलाधिपति विजय धस्माना, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक ओम गोपाल, सतपाल ब्रह्मचारी आदि ने अस्पताल जाकर कुशलक्षेम पूछी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Chamoli में दर्दनाक सड़क हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल

एफएनएन, चमोली: Chamoli के चमोली जिले में शनिवार सुबह...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img