03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केलाखेड़ा में कैटरिंग व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

  • गांगुली नदी के समीप पुलिया के पास पड़ा मिला शव

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर-काशीपुर मागॅ स्थित केलाखेड़ा में बीती रात घर से निकले एक कैटरिंग व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी गई । उनके सिर व सीने में गोली लगी है । हत्या किसने और क्यों की, यह ज्ञात नहीं हो सका है। क्षेत्र के ग्राम बेरिया दौलत निवासी 43 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र बैरागी कैटरिंग का कार्य करते थे। कल शाम वह घर से निकले थे। रात को जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें फोन लगाया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला, जिस पर परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। बुधवार को एक किसान ने उनका शव फतेपुर गांव के गांगुली नदी के पुल के समीप पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। उसके आधार कार्ड से शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी तो परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए हैं। प्रेम को दो गोलियां लगी हैं। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि अभी हत्या के कारण का पता नहीं चला है। एएसपी राजेश भट्ट ने खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है। मृतक के परिजनों से रंजिश के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है, वहीं इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img