03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राहुल गांधी और गांधी परिवार को अपशब्द बोलने के मामले में भाजयुमो पदाधिकारियो पर मुकदमा 

Spread the love
  • कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दिखाई तत्परता

एफएनएन, रुद्रपुर : राहुल गांधी को गोली मारने और गांधी परिवार को अपशब्द बोलने के मामले में कोतवाली पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो पदाधिकारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि कांग्रेसियों ने कल इस मामले में कोतवाली में विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई न होने पर आज एसएसपी दफ्तर पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

संसद में राहुल गांधी के हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रुद्रपुर में भगत सिंह चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा भी मौजूद थे। इस बीच मीडिया को दिए गए बयान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो पदाधिकारी विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान और रजत दीक्षित ने राहुल गांधी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। रजत दीक्षित द्वारा सोनिया गांधी को बार डांसर बताते हुए राहुल गांधी को गालियां दी गईं, इससे कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शुक्रवार को इस मामले में पहले यूथ कांग्रेस की ओर से कोतवाली में प्रदर्शन के बाद तहरीर सौंपी गई और उसके बाद शाम को कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने कार्रवाई न होने पर एसएसपी दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें…800 रुपए के लिए किया था मजदूर का कत्ल, काशीपुर के जगदीश की मर्डर मिस्ट्री 2 साल बाद सुलझी

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img