03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अनियंत्रित होकर कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, हादसे में दो लोगों की मौत

एफएनएन, चंपावतः उत्तराखंड के चंपावत में मंगलवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया कि कार सवार सभी लोग लोहाघाट की ओर जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पंचेश्वर थाना के पास हुई है। जहां डूंगरा बोरा निवासी मुकेश कुमार की कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे। घटना में महिला समेत 2 लोगों की मौके पर मौत हुई है। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला।

आनन-फानन में गंभीर घायल को लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान डूंगरा बोरा निवासी मुकेश कुमार ( कार चालक), मनीषा (महिला) के रूप में हुई है। जबकि विक्रम राम गंभीर घायल है। घटना में वाहन के परखच्चे उड़े है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img