शिक्षकों से भरी कार गड्ढ़े में गिरी, तीन की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

एफएनएन, कोटद्वार : नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा-गुमखाल के बीच क्रैंखाल के पास एक कार खड्ड में जा गिरी। कार में प्रखंड जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज सारी के शिक्षक सवार थे, जिनमें से दो शिक्षिकाओं समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया है।

राजकीय इंटर कालेज सारी में तैनात दो शिक्षिकाओं समेत पांच शिक्षक सुबह नौ बजे कोटद्वार से कार में सवार होकर विद्यालय की ओर जा रहे थे। इस बीच क्रैंखाल बैंड पर कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुगड्डा और गुमखाल पुलिस चौकी से टीमें घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने बताया कि दुर्घटना में कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मानपुर निवासी पूनम रावत (45) पत्नी प्रद्युमन सिंह, वंदना भंडारी (42) पत्नी नरेंद्र सिंह भंडारी और शिवपुर निवासी दीपक शाह (38) पुत्र उत्तम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सतेंद्र नगर (कौड़िया) निवासी अरूण कुमार (30) पुत्र बाबूलाल और रतनपुर (सुखरो) निवासी जयवीर सिंह (58) पुत्र रघुवीर सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया है। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के शिक्षक राजकीय बेस चिकित्सालय में पहुंच रहे हैं।

 

 

Hot this week

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के बाद देहरादून में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगा स्मार्ट प्लान

एफएनएन, देहरादून : दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

Topics

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img