03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी से सोमेश्वर जा रहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बाल-बाल बची, चालक ने लगाया ब्रेक, आपस में टकराई पांच गाड़ियां

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी से सोमेश्वर जा रहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फ्लीट के आगे लावारिस पशु आ गया। अचानक फ्लीट रुकने से पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिससे दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में नगर निगम का चालक चोटिल हो गया। तेज ब्रेक लगने पर मंत्री को भी झटका लगा। हालांकि बड़ा हादसा होने से बचा। इसके बाद फ्लीट की दो गाड़ियां वापस भेज दी गईं।

सूत्रों के मुताबिक, हल्द्वानी से सुबह करीब 9 बजे कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का काफिला सोमेश्वर के लिए रवाना हुआ था। काफिले में सबसे आगे डायल 112 की गाड़ी चल रही थीं। उसके पीछे नगर निगम की गाड़ी, फिर कैबिनेट मंत्री का लगेज वाहन था। खैरना से गरमपानी के बीच डायल 112 के सामने अचानक लावारिस पशु आ गया। चालक ने ब्रेक लगाए तो ठीक पीछे चल रही नगर निगम की गाड़ी 112 से टकरा गई। साथ ही काफिले में चल रहीं पांचों गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गईं।

सूत्रों के मुताबिक, निगम व लगेज वाहनों में थोड़ा ज्यादा नुकसान हुआ जिसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। वहीं बाकी काफिले के साथ कैबिनेट मंत्री को रवाना किया गया। दो दिन पहले भी काशीपुर से नैनीताल आते समय कैबिनेट मंत्री के काफिले की एक गाड़ी पलट  गई थी।

Hot this week

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img