Sunday, July 13, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, शिक्षकों को मिल सकती...

सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, शिक्षकों को मिल सकती है सौगात

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, वित्त विभाग समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और निर्णय होंगे। इस बैठक में शिक्षकों को सौगात मिल सकती है। सरकार इंटर कॉलेजों में प्रिंसिपलों के खाली पदों को भरने के लिए कुछ रियायत दे सकती है। जल्द स्कूल खोलने पर भी कैबिनेट में निर्णय हो सकता है। प्रदेश में प्रिंसिपलों के इक्का-दुक्का नहीं, बल्कि 900 से अधिक पद खाली हैं।

प्रधानाध्यापक से प्रिंसिपल के पदों पर पदोन्नति के लिए प्रधानाध्यापक के पद पर पांच साल की मौलिक सेवा अनिवार्य है, लेकिन सरकार इसमें रियायत दे सकती है। पदोन्नति के लिए प्रधानाध्यापक के पद पर पांच साल की सेवा को कम कर इसे ढाई वर्ष किया जा सकता है। पदोन्नति के लिए पूरे सेवाकाल में मात्र एक बार यह छूट दी जा सकती है। प्रदेश के शिक्षकों की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments