Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबस में तोड़फोड़ करने व मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

बस में तोड़फोड़ करने व मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन,रुद्रपुर : कुछ दिन पूर्व बस में तोड़फोड़ करने व चालक से व यात्री से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 8 मार्च को एसडी पॉली कंपनी की बस 40 यात्रियों को लेकर शक्ति फार्म से सितारगंज जा रही थी कि रास्ते में कुसुमोठ शक्ति फार्म सितारगंज निवासी जसवीर सिंह और राजू सिंह पुत्रगण संता सिंह ने बस रूकवाली और चालक जगदीश से मारपीट शुरू कर दी तथा बस के शीशे भी तोड़ दिए। जब तिलियापुर शक्तिफार्म निवासी एक महिला यात्री ने बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए ।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।सितारगंज पुलिस ने गत शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस टीम में एसआई अशोक कांडपाल, धीरेंद्र परिहार, कांस्टेबल दीपक जोशी, नरेंद्र पाठक और बलवंत सिंह थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments