03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बसपा प्रत्याशी के प्रस्तावक अब सपा अध्यक्ष अखिलेश के साथ

  • विधायकों के फैसले से बसपा प्रत्याशी की उम्मीदवारी संकट में

एफएनएन, लखनऊ : राज्यसभा चुनाव के लिए बसपा प्रत्याशी रामजी गौतम के प्रस्तावक के तौर पर नाम वापसी की अर्जी देने वाले बसपा विधायकों ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। विधायकों के इस फैसले से बसपा प्रत्याशी की उम्मीदवारी पर संकट खड़ा हो गया है। बता दें कि विधायकों की इस बगावत से बसपा मुश्किल में पड़ गई है। इन विधायकों में असलम राईन, असलम चौधरी, गोविंद भार्गव, हाकिम सिंह बिंद और मुज्तबा सिद्दीकी हैं। इन सभी ने प्रस्तावक के रूप में नाम वापस लेने की अर्जी दे दी है। बता दें कि रामजी गौतम ने राज्यसभा के उम्मीदवार के रूप में 26 अक्तूबर को नामांकन किया था तब उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव। सतीश चंद्र मिश्रा व कई अन्य नेता मौजूद थे। भिनगा के बसपा विधायक मो. असलम राईन ने फोन पर बताया कि चार विधायकों ने लिखकर दिया है कि राम जी गौतम के प्रस्तावक के रूप में उन लोगों ने दस्तखत नहीं किया। उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए हैं। राईन ने कहा कि कूटरचित हस्ताक्षर के लिए वह विधिक कार्रवाई करेंगे। फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत करने वाले विधायकों में मुज्तबा सिद्दीकी, हाकिम लाल बिंद व असलम चौधरी शामिल हैं ।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img