03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला पुल टूटा… नदी में समा गईं कई गाड़ियां,दो की मौत

एफएनएन, वडोदरा: गुजरात के वडोदरा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल भी नदी में ढह गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो पुल के साथ ही नदी में बह गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुल ढहने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, पुल पर मौजूद 5 गाड़ियां नदी में बह गईं। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से घायल हैं।

2 की मौत, 3 की जान बची

गंभीरा पुल महिसागर नदी पर बना था, जो वडोदर और आणंद को आपस में जोड़ता था। हालांकि, आज सुबह गंभीरा पुल अचानक से टूट कर नदी में गिर गया। स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों को इसक सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए 3 लोगों की जान बचा ली। हालांकि इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई।

दोनों तरफ लगा लंबा जाम

पुल टूट जाने की वजह से वडोदरा और आणंद के बीच संपर्क प्रभावित हुआ है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर दिया है। यह पुल टूटने से लोगों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ेगा। अब लोगों को वडोदरा से आणंद या आणंद से वडोदरा जाने के लिए 40 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।

कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता अमित चावड़ा ने भी गंभीरा पुल के टूटने का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसे लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। गंभीरा पुल लंबे समय से खराब अवस्था में था। इसे लेकर प्रशासन से कई शिकायतें की गईं, मगर उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हादसे की जांच शुरू

गुजरात सरकार ने मेडिकल समेत इंजीनियरों की टीमें भी भेजीं हैं। हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इसकी जांच की जा रही है।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img