03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, 14 बारातियों की हुई मौत

  • उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की घटना, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी

एफएनएन, प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बारातियों से भरी बोलेरो खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही एसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंचे। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। देर रात हुए इस पर सीएम योगी ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौंसा जिरगापुर निवासी संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की गुरुवार को शादी थी।
बारात नवाबगंज थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव में गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बच्चों समेत 14 लोग बोलेरो से गांव लौट रहे थे। रात लगभग दो बजे मानिकपुर थाना क्षेत्र के देशराज के इनारा के पास बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज से आसपास के लोग घटना स्थल की ओर भागे और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद बोलेरो को गैस कटर से काटकर मृतकों को निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। कुंडा कोतवाल डी पी सिंह ने बोलेरो में बैठे सभी 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है घटना स्थल पर देर रात एसपी अनुराग आर्य भी पहुंचे। इस हादसे में बोलेरो सवार 14 लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में छह बच्चे भी बताये जा रहे हैं। मृतकों में दिनेश कुमार(40), पवन कुमार(10), दयाराम (40), अमन (7), रामसमुझ (40), अंश (9), गौरव कुमार (10), नान भैया (55), सचिन (12), हिमांशु (12), मिथिलेश कुमार (17), अभिमन्यु (28), पारसनाथ (40), चालक बबलू (22) शाामिल हैं।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img