Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडव्यापार मंडल पदाधिकारी ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर चंद्रयान 3 की...

व्यापार मंडल पदाधिकारी ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक पहुंचने पर खुशी की जाहिर

एफएनएन, किच्छा : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई द्वारा चंद्र यान-3 के द्वारा विक्रम लेंडर को चंद्रमा की धरती पर इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा सफलतापूर्वक उतारने की खुशी में नगर में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया तथा मिष्ठान वितरण किया।

विक्रम लैंडर द्वारा चंद्रमा की धरती पर सफलतापूर्वक उतरने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री विजय अरोड़ा एवं नितिन फुटेला ने व्यापारियों के साथ मिलकर जबरदस्त आतिशबाजी की तथा इसरो के वैज्ञानिकों को इस सफलता पर बधाई दी ।महामंत्री विजय अरोड़ा ने कहा कि भारत का चंद्रयान मिशन सफल होना भारत की प्रगति में एक अहम पड़ाव है, जो दुनिया के लिए एक मिशाल बन गया है।

उन्होंने कहा कि चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर दुनिया के सबसे विकसित देश भी सफलता हासिल नहीं कर पाए किंतु भारत ने विकास के साथ-साथ वैज्ञानिक युग में भी अपना परचम लहरा कर बता दिया कि भारत की तकनीकी किसी से भी काम नहीं है l

कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने कहा कि वर्तमान समय की मांग है कि भारत पुरी दुनिया को अपनी तकनीकी ज्ञान दिखाकर यह साबित कर दे कि भारत आदिकाल से ही वैज्ञानिक स्थिति में मजबूत था तथा अविष्कार के लिए भारत में भी प्रतिभाएं मौजूद हैं चंद्रयान 3 मिशन के सफल होने के कारण और विदेशी आता ताई भी दहशत में है ।उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब संपूर्ण जगत में भारत का ही वर्चस्व कायम होगा तथा दुनिया भारत की ओर देखने को मजबूर होगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments