एफएनएन, देहरादून: आज शनिवार 28 मार्च को अर्थ आवर डे है. आज पूरे विश्व में एक घंटे तक गैर जरूरी लाइट्स बंद रहेंगी. भारत में इसका समय रात 8:30 से 9:30 बजे तक है. उत्तराखंड में भी आज रात इस समय पर एक घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी. धामी सरकार ने सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों से इस एक घंटे के दौरान गैर जरूरी लाइट्स बंद रखने की अपील की है.
आज है अर्थ आवर डे: आज वर्ल्ड अर्थ आवर डे की 20वीं वर्षगांठ है. आज ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता के लिए, गैर-जरूरी लाइटें और बिजली के उपकरण बंद करके #EarthHour2026 में शामिल होने की अपील की गई है.
आज उत्तराखंड में एक घंटे ब्लैक आउट रहेगा: उत्तराखंड में भी ‘अर्थ आवर’ के 20 साल पूरे होने पर आज 28 मार्च की रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखे जाएंगे. शासन ने प्रदेश के सभी नागरिकों, संस्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालयों से इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है.
पृथ्वी हमारा घर है, इसे बचाना है: अर्थ आवर डे प्रत्येक मनुष्य को यह याद दिलाता है कि हमारे यही छोटे छोटे निर्णय पर्यावरण संरक्षण में बड़ा चेंज ला सकते हैं. इसका प्रतीकात्मक संदेश ये भी है कि पृथ्वी हमारा घर है. इसकी रक्षा करना हमारी संयुक्त जिम्मेदारी है.
गौरतलब है कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश है. यहां कई बड़े हाइड्रोपावर परियोजनाएं स्थापित हैं. टिहरी डैम पर टीएचडीसी की बड़ी परियोजना है.





