Sunday, February 22, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडफजीहत से बचने को तीलू रौतेली पुरस्कार से निकाला गया भाजपा नेत्री...

फजीहत से बचने को तीलू रौतेली पुरस्कार से निकाला गया भाजपा नेत्री उमा जोशी का नाम

एफएनएन, रुद्रपुर : तीलू रौतेली पुरस्कार में बंदरबांट को लेकर लग रहे आरोप सही साबित हुए हैं। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनने के बाद शासन ने तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए नामित बाजपुर की भाजपा नेत्री उमा जोशी का नाम सूची से बाहर कर दिया है। शासन के एक अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की और कहा कि टाइपिंग मिस्टेक के चलते ऐसा हो गया था, हालांकि वे खुलकर बोलने को तैयार नहीं हुए। आपको बता दें कि उमा जोशी 75% विकलांग है और कई संस्थाओं में अध्यक्ष की भूमिका निभा रही हैं। ब्लॉक स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड समेत कई पुरस्कारों से वह नवाजी जा चुकी हैं। क्योंकि वह भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी हैं, इसके चलते इस सूची पर उंगलियां उठी थीं, जिसको लेकर शासन ने यह निर्णय लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments