03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में काउंटिंग सेंटर पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, जीत का किया दावा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के लिए सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतों की मतगणना हो गई है, जबकि 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत महाराणा प्रताप स्टेडियम में बनाए गए काउंटिंग सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का दावा किया.

काउंटिंग सेंटर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून स्थित काउंटिंग सेंटर में हरिद्वार लोकसभा सीट की तीन विधानसभाओं के मतों की मगणना की जा रही है. हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मन में ख्याल आ रहा है कि जल्द से जल्द मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो और जनता ने जो मत दिया है, उसका निर्णय सामने आए. इस लोकसभा चुनाव में मुद्दे तो बहुत थे, लेकिन उन सभी मुद्दों में विकास का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा था, जिसके चलते अन्य मुद्दे गायब हो गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालों के कार्यकाल के दौरान हर क्षेत्र में विकास हुआ है. इन 10 सालों में भारत ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

त्रिवेंद्र बोले फिर पीएम बनेंगे मोदी

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं. इन 10 सालों में भारत ने दुनिया में अपनी एक छवि बनाई है. साथ ही भारत एक बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के रूप में उभरकर सामने आया है. ऐसे में आने वाले कुछ सालों में भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि जो देश में विकास के कार्य हुए हैं, उसके आगे विपक्ष जो तमाम मुद्दे बनाता था वो मुद्दे गौड़ हो गए हैं. ऐसे में उत्तराखंड और देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है. लिहाजा एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024: चमोली लोक सभा सीट से भाजपा आगे, इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी दे रहे टक्कर

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img