03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आईपीएल में सट्टा लगाने वाले सबसे बड़े गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार ₹500000 नगद बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : आईपीएल में सट्टा लगाने वाले 3 लोगों को एसओजी की टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ₹500000 नगद, टीम आईपीएल सट्टा रजिस्टर, 3 पेंसिल और 5 मोबाइल बरामद किए गए हैं। डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी दलीप सिंह कंवर ने बताया कि कुमाऊं में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि एक सूचना के बाद एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।

गिरफ्तार लोगों में रजत सोनकर पुत्र स्वर्गीय राकेश सोनकर निवासी दहला रोड नानकमत्ता, पिंकू कुमार उर्फ हुड्डा पुत्र श्रीकांत जाटव निवासी प्रतापपुर नंबर 9 थाना नानकमत्ता और रमनदीप सिंह उर्फ रमन पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी बालाजी मंदिर के पास नानकमत्ता के रहने वाले हैं। डीआईजी ने बताया कि यह मोबाइल फोन के जरिए गूगल पे, फोन पे और पेटीएम के माध्यम से आईपीएल में सट्टा लगवाते थे। लगभग ₹20000000 के लेनदेन की पुष्टि भी हुई है। जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और इनकी संपत्ति को सीज किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img