03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई, जेई और एई की भर्ती पेपर लीक मामले में नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच उपरांत थाना कनखल पर UKPSC की एई/जेई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में नौ नामजद लोगों पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

मामले को लेकर सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है। भर्तियों में गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायते मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी जो संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सीएम ने कहा कि पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img