03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खीरी जिले में भीरा पुलिस ने असलहा बनाते किया दो को गिरफ्तार

  • भीरा कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह राधनपुरवा गांव में दो लोगों को असलहा बनाते हुए पकड़ा है।

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : जिले के भीरा थाना इलाके में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पर राधनपुरवा गांव में मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि गन्ने के खेत में कुछ लोग असलहा बना रहे हैं, मौके पर पुलिस पहुँची तो दो लोग मिले । जिनमे भीरा थाना क्षेत्र के राधन पुरवा निवासी हरिश्चंद्र और नीमगांव थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग निवासी प्रमोद हैं। मौके पर अभियुक्तों के पास से तीन देसी तमंचा, 12 बोर एक बंदूक, एक 32 बोर देसी तमंचा,एक 315 बोर देसी तमंचा, असलहा बनाने की नाल, 315 बोर के कारतूस एक 12 बोर की नाल समेत तमाम जिंदा कारतूस व उनके खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस की गिरफ्त में आए लोगों में रायपुर निवासी प्रमोद पर पहले से ही नीमगांव थाना क्षेत्र में दो बार असलहा बनाने का मुकदमा दर्ज हो चुका है। इस अभियान में थानाध्यक्ष अजय कुमार राय, उप निरीक्षक राजेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश पटेल, कांस्टेबल विनय कुमार, रजत कुमार, अमित कुमार और ओम सिंह शामिल रहे । एसपी खीरी विजय ढुल ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img